Its My Life

इस्लाम धर्म (الإسلام) ईसाई धर्म के बाद अनुयाइयों के आधार पर दुनिया का दूसरा सब से बड़ा धर्म है। इस्लाम शब्द अरबी भाषा का शब्द है जिसका मूल शब्द सल्लमा है जिस की दो परिभाषाएं हैं (१) शान्ति (२) आत्मसमर्पण।[१]
इस्लाम एकेश्वरवाद को मानता है। इसके अनुयायियों का प्रमुख विश्वास है कि ईश्वर केवल एक है और पूरी सृष्टि में केवल वह ही प्रार्थना (इबादत) के योग्य है, और सृष्टि में हर वस्तु, जीवित और अजीवित, दृश्य और अदृश्य उसकी इच्छा के सामने आत्मसमर्पित और शान्त है। इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक का नाम क़ुरआन है जिसका हिन्दी में अर्थ सस्वर पाठ है। इसके अनुयायियों को अरबी में मुस्लिम कहा जाता है, जिसका बहुवचन मुसलमान होता है। मुसलमान यह विश्वास रखते है कि क़ुरआन जिब्राईल अलेही सलाम (ईसाईयत में गैब्रिएल Gabriel) नामक एक देवदूत के द्वारा, मुहम्मद साहब को ७वीं सदी के अरब में, लगभग २३ वर्ष की आयु में कण्ठस्‍थ कराया गया था। मुसलमान, इस्लाम को कोई नया धर्म नहीं मानते, उनके अनुसार ईश्वर ने मुहम्मद साहब से पहले भी धरती पर कई दूत (नबी) भेजे हैं, जिनमें इब्राहीम, मूसा और ईसा सम्मिलित हैं। मुसलमानों के अनुसार मूसा अलेही सलाम और ईसा अलेही सलाम के कई उपदेशों को लोगों ने विकृत कर दिया। अधिकतम मुसलमानों के लिये मुहम्मद साहब ईश्वर के अन्तिम दूत थे और कुरान मनुष्य जाति के लिये अन्तिम सन्देश है।[२]
हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) विश्व के सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। ये वेदों पर आधारित धर्म है, जो अपने अन्दर कई अलग अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय, और दर्शन समेटे हुए है। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में है। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है।[१][२] [३]
हिन्दी में इस धर्म को सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नही है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है " हिंसायाम दूयते या सा हिन्दु "[टंकणगत अशुद्धि?] अर्थात् जो अपने मन, वचन, कर्म से हिंसा से दूर रहे वह हिन्दू है और जो कर्म अपने हितों के लिए दूसरों को कष्ट दे वह हिंसा है।...